SBI RD Scheme 2025: कई बार लगता है कि हर महीने खर्च करने के बाद कुछ भी बचता नहीं है। लेकिन अगर वही ₹1000, ₹2000 की छोटी-छोटी रकम बचा ली जाए और कहीं सुरक्षित निवेश कर दी जाए तो आने वाले कुछ सालों में एक अच्छा फंड खड़ा हो सकता है। खास बात ये है कि इसके लिए किसी बड़े प्लान की ज़रूरत नहीं, बस एक भरोसेमंद योजना चाहिए और ऐसी ही एक योजना है SBI की आरडी स्कीम।
अगर आप भी हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके भविष्य के लिए कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो State Bank of India की Recurring Deposit (RD) Scheme 2025 में निवेश करना आपके लिए सही हो सकता है। इसमें न केवल पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि तय ब्याज दर पर गारंटीड रिटर्न भी मिलता है।
क्या है SBI RD स्कीम?
SBI की आरडी स्कीम एक मासिक बचत योजना है जिसमें आप हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं और मैच्योरिटी पर आपको जमा राशि के साथ ब्याज मिलता है। इसमें आप कम से कम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। स्कीम की अवधि 1 साल से लेकर 10 साल तक की हो सकती है।
इसे भी जरूर देखें:
Post Office NSC Scheme 2025: 5 साल में मिलेंगे ₹40 लाख? जानिए इसके लिए कितनी ज़रूरत है जमा करने की राशि
इस योजना में हर तीन महीने पर ब्याज जोड़ने की सुविधा होती है यानी तिमाही कंपाउंडिंग। इसका मतलब है कि ब्याज भी ब्याज पर मिलता है, जिससे लंबे समय में अच्छा रिटर्न बनता है।
SBI की RD योजना में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सरकारी बैंक की योजना है, इसलिए निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
इसे भी जरूर देखें:
Post Office NSC Scheme 2025: 5 साल में मिलेंगे ₹40 लाख? जानिए इसके लिए कितनी ज़रूरत है जमा करने की राशि
2025 में कितनी ब्याज दर मिल रही है?
फिलहाल 2025 में SBI की आरडी योजना पर सामान्य ग्राहकों को 6.5% से लेकर 7% तक का ब्याज मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
हालांकि ब्याज दरें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप कितने समय के लिए निवेश करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप 3 से 5 साल के लिए RD खाते हैं तो आपको औसतन 6.75% सालाना ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं क्योंकि ये रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति और बाजार स्थितियों पर निर्भर करती हैं।